Nimantran Patra in Hindi | आमंत्रण पत्र हिंदी में कैसे लिखे ?

By | December 30, 2022

इस आर्टिकल के माध्यम से आप ” Nimantran Patra in Hindi | आमंत्रण पत्र हिंदी में कैसे लिखे ?, के बारे में जान पायेंगे|

Nimantran Patra in Hindi आमंत्रण पत्र हिंदी में कैसे लिखे

निमंत्रण पत्र क्या है ?

निमंत्रण पत्र एक प्रकार से व्यक्ति की औपचारिक बुलावा होता है, जिसके अंतर्गत शुभ अवसर के कार्यक्रम का समय, दिनांक, आदि का विवरण होता है| निमंत्रण पत्र की विशेषता यह है इसमे सभी के लिए समान सम्मान-सूचक संबोधन का प्रयोग किया जाता है|

निमंत्रण पत्र के मुख्य भाग |

निमत्रण पत्र लिखते समय हमें निम्न बिन्दुवो का ध्यान देनी चाहिए-

  • प्रेषक का पता
  • तिथि-दिनांक
  • सम्बोधन
  • अभिवादन
  • मूल भाग
  • मंगल कामनाएँ
  • उपसंहार
  • हस्ताक्षर

Sample Nimantran Patra in Hindi | आमंत्रण पत्र हिंदी में कैसे लिखे ?

जन्मदिन पर किसी संगीतकार को बुलवाने का आग्रह करते हुए अपने बड़े भाई को पत्र|


दिनांक -29/12/2022

आदरणीय भैया,

सादर प्रणाम|

मै यहाँ कुशलपूर्वक रहते हुए आप सभी को कुशलता की मनोकामना करता हूँ| मेरी काम सही से चल रही है| मै दीवाली के पावन पर्व पर घर आऊंगा| मै अपने जन्म दिन दिनांक 15 नवम्बर को संगीत कार्यक्रम का आयोजन करवाना चाहता हूँ, जिसके माध्यम से सभी सदस्य आनन्द ले सके|

मेरी इच्छा है की खेसारी लाल यादव और पवन सिंह से जन्मदिन के कार्यक्रम के लिए बात कर के सुनिश्चित कर दिया जाए| जिससे सुनने वालो को स्वस्थ एवं सुकून देने वाला मनोरजन हो|

इसमे आपकी और दादा जी की सहमति अति आवश्यक है| आशा करता हूँ जन्मदिन के लिए निर्धारित व्यय में ही यह कार्यक्रम संभव हो जाए| घर के सभी लोगो को मेरा यथोचित अभिवादन|

आपका अनुज

सोनू सिंह


भाई के विवाह के लिए निमंत्रण पत्र कैसे लिखे


नमस्कार!

आप हमेशा हमारे परिवार का अभिन्न अंग रहे हैं। आपको यह बताते हुए अत्यंत ख़ुशी हो रहा है कि मेरे बड़े पुत्र मुकेश की शादी अगले महीने सम्पन्न होना निश्चित हुआ है।

हम आपको इस विवाह समारोह में अपने परिवार के साथ शामिल होने के लिए आमंत्रित करते हैं। आपके आगमन से हमारे पुत्र की विवाह की शोभा बढ़ा देगी|

दिनांक- 26 मई, 2022
स्थान- होटल लूलू, सिवान
समय- संध्या 6 बजे

आकांक्षी,
समस्त लूलू परिवार।



भाई के विवाह के लिए निमंत्रण पत्र कैसे लिखे

मित्र को जन्मदिन की पार्टी के लिए निमंत्रण पत्र


सिवान
बिहार
30 दिसम्बर 2022

प्रिय प्रकाश,

आशा है कि आप और आपका परिवार अच्छे होंगे। आपको यह जानकर प्रसन्नता होगी कि मेरा जन्मदिन 15 जनवरी को है।
मेरा परिवार जन्मदिन मनाने के लिए मेरे सभी दोस्तों के लिए परिवार के साथ एक पार्टी का आयोजन कर रहा है।
आपकी उपस्थिति इस अवसर को खुबसूरत बनाएगी। पार्टी शाम 8:00 बजे शुरू होती है जो की मेरे आवाश पर होगी|
मुझे आशा है की आप आ जाओगे।

तुम्हारा मित्र
रमेश


मित्र को जन्मदिन की पार्टी के लिए निमंत्रण पत्र

मित्र को जन्मदिन की पार्टी के लिए निमंत्रण पत्र

इस आर्टिकल के माध्यम से आप Nimantran Patra in Hindi | आमंत्रण पत्र हिंदी में कैसे लिखे ? के बारे में जान पाए होंगे|

Patra Kya Hota Hai | Patra Kitne Prakar ke Hote Hain

letter kaise likhe | आवेदन पत्र कैसे लिखें ?

5 thoughts on “Nimantran Patra in Hindi | आमंत्रण पत्र हिंदी में कैसे लिखे ?

  1. Pingback: महाराष्ट्र लेबर कार्ड डाउनलोड 2022| Maharashtra Labour Card Download 2022 - Vkbesttricks

  2. Mack

    I think the admin of this site is actually working hard
    for his site, because here every information is quality based material.

    Reply
  3. Bitcoin Today

    My brother recommended I might like this blog. He was entirely right.
    This post actually made my day. You cann’t imagine simply how much
    time I had spent for this info! Thanks!

    Reply
  4. M K

    My relatives always saay that I am wasying mmy time her at net, howeber I know I amm gettiing know-how all the time
    by reading such pleasant content.

    Reply

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *